दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

चिल्हाटी में उमग के साथ समूह महिलाओं ने सावन महोत्सव मनाया सरिता नायक





मस्तुरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्हाटी प्रेरणा संकुल भवन में जनपद सहकारिता सभापति सरिता नायक के नेतृत्व में नारी शक्ति के महिलाओं ने सावन महोत्सव उमंग के साथ मनाया गया कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से नृत्य-संगीत का आनंद लिया। इस दौरान कई महिलाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव में मनोरंजन के लिए खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जैसे खेलों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों के दौरान महिलाओं का उत्साह देखने को मिला सावन महोत्सव महिलाओं के लिए आपस में खुशियां बांटने और मनोरंजन करने का अवसर बना। सहकारिता सभापति सरिता नायक ने कहा कि सावन का पवित्र महीना केवल उत्सव और उमंग का नहीं है, बल्कि यह भगवान शिव की आराधना, आत्मिक शांति और भारतीय सनातन परंपराओं से जुड़ने का अवसर है। सरिता नायक ने कहा कि शिव और पार्वती का पवित्र संबंध पूर्ण समर्पण, विश्वास और पारिवारिक एकता का संदेश देता है। महिलाएं संस्कृति और परंपराओं की सबसे मजबूत वाहक हैं। तीज जैसे पर्व महिलाओं की अगाध आस्था, उनके त्याग और पारिवारिक मंगल कामना की भावना को अभिव्यक्त करती है। धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़ती है। कार्यक्रम में गायत्री साहू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण, नंदनी साहू महिला मोर्चा महामंत्री,रीना झा ,मन की बात प्रभारी,राधा पटेल सभापति जिला पंचायत, सीमा साहू, मंडल अध्यक्ष लोहरसी , बिसाहिन नागेश,बीआर पी,दिपिका तिवारी,बिसाखा केवट, सहित महिलाओं का योगदान रहा। उनके प्रयासों से सावन महोत्सव को यादगार बनाने में सभी महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई। महिलाओं के बीच आपसी सभी ने भाईचारे और सांस्कृतिक उत्साह को भी मजबूत किया गया


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323