दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

लोहार्सी में महिला सेवा समिति ने निकाली भोजली मैया की भव्य रैली



लोहार्सी। ग्राम लोहार्सी में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकसंस्कृति और कृषि परंपरा से जुड़े भोजली पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन के अगले दिन मनाए जाने वाले इस पारंपरिक पर्व के अवसर पर ग्राम महिला सेवा समिति की दीदियों द्वारा भोजली मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भव्य रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए।


भोजली छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण लोकपर्व है, जिसे भाई-बहन के प्रेम, आपसी भाईचारे और कृषि संस्कृति से जोड़ा जाता है। पर्व के दौरान धान अथवा अन्य अनाज के बीज बोकर भोजली तैयार की जाती है। कुछ दिनों बाद उगी हुई हरी भोजली की पूजा-अर्चना की जाती है। महिलाएं एवं बालिकाएं पारंपरिक भोजली गीत गाकर इस पर्व की खुशियां मनाती हैं।


लोहार्सी में निकाली गई भोजली मैया रैली में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। ग्रामीणों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। भोजली को आपस में बदलकर भाईचारे, मित्रता और आपसी सौहार्द का संदेश देने की परंपरा भी निभाई गई।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य राकेश शर्मा, उप सरपंच रामगोपाल साहू, अकेश कोसले, भारतीय साहू, सरोज गोस्वामी, धनंजय साहू, देव साहू एवं चित्राखण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


महिला सेवा समिति की रही महत्वपूर्ण भूमिका


भोजली पर्व के आयोजन में ग्राम महिला सेवा समिति की महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में अहिल्या साहू, प्रेमलता साहू, कौशल्या साहू, माधुरी साहू, गौरी साहू, गंगोत्री साहू, लक्ष्मीन साहू, बिरसपति साहू, फुलेश्वरी साहू, रजनी साहू, गोदावरी साहू, सरस्वती साहू, रामकुमारी साहू एवं संतोषी साहू सहित समिति की अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।


महिला सेवा समिति की ओर से आयोजित इस भोजली रैली ने गांव में छत्तीसगढ़ी लोकपरंपरा और संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। ग्रामीणों ने पारंपरिक पर्व को उत्साहपूर्वक मनाते हुए आने वाली पीढ़ी को अपनी लोकसंस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग