दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

पचपेड़ी में धूमधाम से हुआ भोजली विसर्जन, झांझ मांदर-की ताल कीर्तन से गूंजा गांव श्रीमती किरण यादव




बिलासपुर मस्तुरी के ग्राम पंचायत पचपेड़ी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरण यादव एवं सेवा सहकारी समिति प्रबंधक सन्तोष यादव द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक त्योहार भोजली पर्व के अवसर पर भोजली विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। भोजली विसर्जन के लिए ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। मांदर झांझ-नगाड़ों की धुन और कीर्तन के साथ श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। महिलाओं एवं ग्रामीणों ने भोजली गीत और भक्ति गीतों के साथ भोजली माता की पूजा-अर्चना किया पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान से भोजली का विसर्जन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं की सहभागिता रही।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग