दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर विवाद, युवक की हत्या; 13 आरोपी गिरफ्तार



मस्तूरी, बिलासपुर। थाना मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा जनकपहरी में गणेश पंडाल में बाजा बजाने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मामले में मस्तूरी पुलिस और एसीसीयू की टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक घटना 20 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे गणेश पंडाल के पास हुई। सूचना मिलने पर जब लोग मौके पर पहुंचे तो वहां मारपीट और विवाद चल रहा था। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के बाद लाठी-डंडे तथा अन्य हथियारों से हमला किया गया।

घटना में शैलेष कुमार राठौर उर्फ राज को गंभीर चोटें आईं। उपचार के लिए घायलों को सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शैलेष राठौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का उपचार किया गया।

13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में बोधीराम राठौर, संतोष राठौर, दिलीप कुमार राठौर, दीपक कुमार राठौर, आकाश राठौर, शंकर राठौर उर्फ नंदू, आकाश राठौर उर्फ मोनू, सूरज कुमार राठौर, रोहित कुमार राठौर, सुनील उर्फ राजा राठौर, प्रकाश उर्फ लालू राठौर, रवि कुमार राठौर और आयुष राठौर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक विधि से संघर्षरत बालक को भी मामले में लिया गया है।

हथियार किए गए जब्त

पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के दौरान घटना में प्रयुक्त डंडा, लोहे की छुरी और लोहे की कुल्हाड़ी बरामद कर जब्त की गई है।

मामले में थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 669/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों को 21 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया और 22 सितंबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस की कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी एवं एसीसीयू की टीम द्वारा की गई।
 


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग