दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

बहतरा में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग, 14-2 से प्रस्ताव पारित



16 में से 14 पंचों ने सरपंच के खिलाफ किया मतदान, आधिकारिक घोषणा एसडीएम कार्यालय से होना बाकी

बहतरा। मस्तूरी के बाद अब ग्राम पंचायत बहतरा में भी सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। ग्राम पंचायत बहतरा के सरपंच के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार, 21 सितंबर को मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। मतदान में कुल 16 मत पड़े, जिसमें 14 मत सरपंच के खिलाफ और 2 मत पक्ष में पड़े।

पचपेड़ी तहसीलदार नीलम पिस्दा ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल 16 मतों में से 14 मत सरपंच के खिलाफ तथा 2 मत पक्ष में प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार मतदान का परिणाम 14-2 रहा।

तहसीलदार ने बताया कि मतदान के बाद इस संबंध में एसडीएम मस्तूरी शिव कुमार कंवर से चर्चा की जा रही है। चर्चा के बाद ही परिणाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

बताया गया कि कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत बहतरा के उपसरपंच एवं पंचों द्वारा सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इसके लिए 21 सितंबर को मतदान की तारीख निर्धारित की गई थी। निर्धारित तिथि पर तहसीलदार एवं जनपद अधिकारियों की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।

हालांकि मतदान में 14-2 का परिणाम सामने आने के बाद अब सभी की निगाहें एसडीएम कार्यालय से होने वाली आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग