दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

लोहर्सी में आकाशीय बिजली गिरने से पांच युवक घायल, 16 वर्षीय किशोर की मौत



बारिश के दौरान मंदिर के पास गिरी बिजली, उपचार के दौरान उत्तम कोसले की उपचार के दौरान हुई मौत

लोहर्सी। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहर्सी में शनिवार शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पांच युवक घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय उत्तम कोसले, पिता राम अवतार कोसले को सिम्स बिलासपुर में जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच बारिश के दौरान 4 से 5 युवक लोहर्सी बाजार के पास स्थित शिव मंदिर के अंदर खड़े थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ मंदिर के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से पांच युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल उत्तम कोसले को बेहतर उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर ले जाया गया, जहां शनिवार रात करीब 10 बजे जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। हादसे में घायल अन्य युवकों के उपचार की जानकारी सामने आना बाकी है।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग