दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

*छेड़छाड़ के आरोपी पर मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार*



जांजगीर-चांपा जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए *आरोपी* पवन बंजारे (37 वर्ष), निवासी हाड़ादहरा (बोहारडीह) को घटना की रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया।


पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 399/2026, धारा 74 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। 


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश देकर आरोपी को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर घटना घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


 *उपरोक्त कार्रवाई* में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह एवं थाना मुलमुला स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग