दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

ड्रीम इंपीरिया आवासीय सहकारी समिति के नवगठित संचालक मंडल का परिचय सम्मेलन संपन्न



पूर्व पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, नए कार्यों का विभाजन


​बिलासपुर।

ड्रीम इंपीरिया आवासीय परिसर में 'ड्रीम इंपीरिया आवासीय सहकारी समिति मर्यादित' के नवगठित संचालक मंडल के तत्वावधान में बुधवार को क्लब इंपीरिया कम्युनिटी हॉल में भव्य परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शाम को एक घंटे  तक आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में परिसर के रहवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

​हाल ही में संपन्न हुए निर्वाचन में नवचयनित मुख्य पदाधिकारियों—अध्यक्ष डॉ. घनश्याम दुबे, उपाध्यक्ष  रश्मि द्विवेदी, जिला संघ प्रतिनिधि सह सचिव  संजय मोदी एवं संचालक मंडल के समस्त सदस्यगणों का रहवासियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही, सोसाइटी के विकास और सुचारू संचालन में योगदान देने वाली पूर्व प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर आभार व्यक्त करते हुए भावभीनी सम्मान किया गया।

​सोसाइटी की व्यवस्थाओं को और अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालक मंडल के सदस्यों के मध्य महत्वपूर्ण सामुदायिक जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया।इसमें 

​कम्युनिटी हॉल, गेस्ट हाउस एवं जिम प्रतिमा राउत

​मंदिर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अनीता पांडे,

​उद्यान गार्डन प्रबंधन रश्मि द्विवेदी उपाध्यक्ष,

​हाउसकीपिंग  अपराजिता मिश्रा,

​सुरक्षा व्यवस्था नारायण कौशिक,

​विद्युत प्रबंधन प्रशांत सिन्हा,

​वित्त, बजट एवं सोसाइटी हैंडओवर संजय मोदी जिला संघ प्रतिनिधि सह सचिव,

​सिविल कार्य अमित खरे,​कार्यालय प्रबंधन गगन साहू,

​लिफ्ट प्रबंधन डॉ. घनश्याम दुबे को जिम्मेदारी दी गई है।

इस दौरान रहवासियों ने नवगठित समिति को सोसाइटी के उज्जवल भविष्य, समग्र विकास और उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संचालक मंडल ने भी रहवासियों से उनके सकारात्मक सहयोग, सुझाव एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा के साथ उनके विश्वास पर खरा उतरने का विश्वास जताया।


अध्यक्षीय उद्बोधन एवं कार्य आवंटन

सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ घनश्याम दुबे ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों से कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने रेखांकित किया कि सभी निवासियों के सहयोग से ही सोसाइटी के विकास कार्यों को गति दी जा सकती है। इसके साथ ही, उन्होंने नवीन संचालक मंडल के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों के कार्य आवंटन की औपचारिक घोषणा की।


 पूर्व संचालक मंडल का सम्मान


पूर्व संचालक मंडल के सदस्यों द्वारा दिए गए उत्कृष्ट योगदान एवं सेवाओं के लिए नवीन मंडल द्वारा उनका आदरपूर्वक सम्मान किया गया।


बिल्डर से सोसाइटी के हैंडओवर की प्रक्रिया

बैठक में सोसाइटी के सबसे महत्वपूर्ण विषय—बिल्डर से हैंडओवर—पर चर्चा हुई। यह निर्णय लिया गया कि हैंडओवर की इस प्रक्रिया का प्रभार  संजय मोदी जिला सहकारी संघ के मनोनीत प्रतिनिधि एवं सचिव द्वारा संभाला जाएगा।

गणेशोत्सव भंडारा प्रस्ताव

कार्यक्रम के दौरान ए-टावर निवासी राजू साहब द्वारा आगामी गणेश पक्ष में भव्य भंडारे के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया,


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग