दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर मारपीट, फरार आरोपी गिरफ्तार



सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर दयालबंद से पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर दयालबंद क्षेत्र से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी राजेश टुटेजा, उम्र 60 वर्ष, निवासी पंजाबी कॉलोनी दयालबंद बिलासपुर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक 31 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे मधुबन शराब भट्टी के पास आरोपी किशन यादव और अंकित रजक ने प्रार्थी के पुत्र मोहनीश टुटेजा से शराब पीने के लिए पैसे मांगे।

पैसे नहीं देने पर दोनों आरोपियों द्वारा हाथ, मुक्का और लात से मारपीट किए जाने का आरोप है। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 499/2026 दर्ज कर धारा 296, 119(1), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला कायम किया।

एक आरोपी पहले ही हो चुका था गिरफ्तार

मामले में दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी किशन यादव पिता रामायण यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी करबला कुम्हारपारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर को 7 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।

वहीं, मामले में फरार चल रहे उसके साथी अंकित रजक पिता स्व. संतोष रजक, उम्र 22 वर्ष, निवासी मधुबन रोड दयालबंद, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर को पुलिस ने 15 सितंबर 2026 को घेराबंदी कर दयालबंद से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी अंकित रजक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

अंकित रजक, पिता स्व. संतोष रजक, उम्र 22 वर्ष

निवासी—मधुबन रोड, दयालबंद, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग