दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

*बालाजी गैस कंपनी के उपभोक्तओं ने ली राहत की सांस*

Edited By: Mithilesh Sahu
Updated: 9/18/2026 09:05:00 pm IST | 24CG NEWS



बिलासपुर, 18 सितंबर 2026/इंडियन ऑयल कारपोरेशन द्वारा बालाजी गैस कंपनी के उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 3500 से अधिक रिफिल बुकिंग को शहर की दूसरी गैस एजेंसीयों में ट्रांसफर कर होम डिलीवरी दी जा रही है ,ताकि उन्हें समय पर रिफिल सिलिंडर प्राप्त हो सके। साई प्रसाद एवं वर्तिका इण्डेन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर बालाजी गैस कंपनी के उपभोक्ताओं को सिलिंडर प्रदान किये जा रहे हैं।

         त्यौहारो के इस मौसम में आईओसीएल का प्रयास है कि कारपोरेशन के सभी इण्डेन उपभोक्ताओं को समय पर रिफिल सिलिंडर प्राप्त हो सके और इसके लिए नियमित रिफिल आपूर्ति शहर के सभी इंडेंट वितरको को की जा रही हैं । वर्तमान में बिलासपुर शहर में इण्डेन के घरेलू गैस सिलिंडर के स्टॉक में कोई कमी नही है। और सभी सम्मानित उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त संख्या में सिलेंडर की आपूति की जा रही है।

        खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुनूर ने बताया कि बालाजी गैस एजेंसी में जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं वे पहले की तरह ही गैस की बुकिंग करें, उपभोगताओं को समय सीमा में साईं प्रसाद/ वर्तिका इंडेन से होम डिलीवरी प्राप्त हो जाएगी, खाद्य विभाग एवं आईओसीएल की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।

WhatsApp Share Facebook Share

← वापस होमपेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323