शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहसी (सोन) में व्याख्याता पर अभद्रता, धमकी और कॉलर पकड़ने का गंभीर आरोप; जिला शिक्षा अधिकारी व थाने में लिखित शिकायत
मस्तूरी/बिलासपुर।
विकासखंड मस्तूरी अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहसी (सोन) से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। विद्यालय में पदस्थ व्याख्याता सानुज राम सोनी पर संस्था प्रमुख (प्राचार्य) से पूरे स्टाफ के समक्ष अभद्र व्यवहार करने, "तू-तड़ाक" की भाषा में धमकियां देने और शैक्षणिक समन्वयक (सीएसी) का कॉलर पकड़ने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना से क्षुब्ध होकर प्राचार्य एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बिलासपुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी और पचपेड़ी पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
प्रार्थना सभा के बाद स्टाफ के सामने हुआ विवाद
प्राचार्य द्वारा उच्च अधिकारियों को भेजी गई शिकायत के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को सुबह प्रार्थना के बाद लगभग 10:30 बजे व्याख्याता सानुज राम सोनी ने उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के बाद आकस्मिक अवकाश (CL) का आवेदन दिया। उन्होंने मांग की कि उनका पुराना सी.एल. काटने के बजाय आज की सी.एल. को रजिस्टर (पाठकान) में अंकित न किया जाए।
जब इस पर नियम विरुद्ध आचरण न करने की बात आई, तो आरोपी शिक्षक ने पूरे स्टाफ के सामने संस्था प्रमुख को अमार्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए देख लेने और शारीरिक नुकसान पहुँचाने तक की धमकी दी।
सीएसी का कॉलर पकड़ा, वीडियो डिलीट करने की धमकी दी
घटना के समय जब माहौल को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा था, तब आरोपी शिक्षक के भय से अन्य कर्मचारी भी सहमे रहे। इसी दौरान शैक्षणिक समन्वयक (सीएसी) द्वारा उच्च कार्यालय को सूचित करने के उद्देश्य से घटना का वीडियो बनाया जा रहा था। आरोप है कि सानुज राम सो
← वापस होम पेज
लेटेस्ट खबर - टॉप 5
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
















