दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

दिल्ली में दलित-आदिवासी स्वाभिमान सम्मेलन, अशोक राजवाल और विधायक दिलीप लहरिया हुए शामिल




नई दिल्ली। दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित दलित-आदिवासी स्वाभिमान सम्मेलन में छत्तीसगढ़ अनु. जाति कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल एवं मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया शामिल हुए।


सम्मेलन में देशभर से पहुंचे कांग्रेस पार्टी के SC/ST सांसदों, मंत्रियों, विधायकों, प्रदेश अध्यक्षों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं अन्य सम्मानित साथियों के साथ सामाजिक एवं संवैधानिक मुद्दों पर खुला और सार्थक संवाद हुआ।


इस दौरान सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकार, सम्मान और समानता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने दलित एवं आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।


सम्मेलन में दलित-आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान की आवाज को मजबूत करने तथा संविधान की भावना के अनुरूप सामाजिक न्याय के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया।


इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग