दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

कोटा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया



लमकेना में 25 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/कोटा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने ग्राम लमकेना में कार्रवाई करते हुए 25 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लमकेना में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने ग्राम लमकेना में रेड कार्रवाई की।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आजू राम बंजारे (55 वर्ष), पिता स्व. समारू राम बंजारे, निवासी ग्राम लमकेना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के कब्जे से दो प्लास्टिक जेरिकेन बरामद किए। इनमें एक 20 लीटर क्षमता के जेरिकेन में 20 लीटर तथा दूसरे 5 लीटर क्षमता के जेरिकेन में 5 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली। कुल 25 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 5,000 रुपये बताई गई है, को पुलिस ने जब्त किया।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 832/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।


यह कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) और एसडीओपी कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई।


कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका


निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक 758 गजेंद्र सिंह, आरक्षक 1356 संजय श्याम, आरक्षक 902 रवि राजपूत एवं महिला आरक्षक 641 पूर्णिमा सिदार की विशेष भूमिका रही।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग