शीतला माई मंदिर में दानपेटी तोड़कर चोरी, दूसरा आरोपी कवर्धा से गिरफ्तार
बलौदाबाजार। शीतला माई मंदिर में दानपेटी तोड़कर चोरी करने के मामले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी लाला यादव पिता गोवर्धन यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, इन्द्रवासनी मंदिर के सामने, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम को कवर्धा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मंदिर में चोरी की घटना के बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस टीम ने पूर्व में एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा था। पूछताछ और जांच के दौरान घटना में उसके दूसरे साथी के रूप में लाला यादव का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया।
सिटी कोतवाली पुलिस की लगातार कार्रवाई से मंदिर में दानपेटी तोड़कर चोरी के मामले में शामिल दोनों आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
← वापस होम पेज
लेटेस्ट खबर - टॉप 5
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
















