दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, रतनपुर पुलिस ने डीजे वाहन किया जब्त



रतनपुर/बिलासपुर। गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजे संचालक को समझाइश देने के बाद भी आवाज कम नहीं करने पर डीजे वाहन सहित साउंड सिस्टम और अन्य उपकरणों को जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को थाना रतनपुर पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान नूतन चौक, बड़ी बाजार रतनपुर पहुंची। यहां गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। पुलिस ने डीजे संचालक को माननीय न्यायालय एवं जिला दंडाधिकारी के आदेशों का पालन करने और डीजे की आवाज कम करने की समझाइश दी।

बताया गया कि समझाइश के बावजूद डीजे की आवाज कम नहीं की गई। इसके बाद पुलिस ने डीजे वाहन को थाना लाकर वाहन सहित साउंड बॉक्स, लाइट, जनरेटर एवं अन्य उपकरणों को जब्त कर लिया।

जब्त सामग्री

  • माजदा वाहन क्रमांक CG 10 CB 8529
  • 10 नग साउंड बॉक्स
  • 12 नग लाइट
  • 3 नग जनरेटर
  • डीजे के अन्य उपकरण

डीजे संचालक

राजेश मार्को, पिता रामनारायण मार्को, उम्र 23 वर्ष, निवासी खाड़ा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।

पुलिस ने डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग