दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

*पचपेड़ी: जोंधरा के अटल चौक में ट्रांसफार्मर का एक फेस खराब, एक मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने JE को दिया आवेदन*



*पचपेड़ी / बिलासपुर।* विकासखंड मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत जोंधरा के अटल चौक में लगे ट्रांसफार्मर का एक कनेक्शन / एक फेस खराब हो जाने से एक मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पा रही है। जिससे मोहल्ले के लोगों सहित अन्य विद्युत उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


इस संबंध में ग्राम पंचायत जोंधरा के सरपंच व समस्त मोहल्ला वासी अटल चौक जोंधरा ने दिनांक 28/09/2026 को कनिष्ठ यंत्री (JE) पचपेड़ी, जिला बिलासपुर को लिखित आवेदन दिया है।


आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के एक फेस के खराब होने से वोल्टेज की समस्या और बार-बार बिजली गुल होने की दिक्कत आ रही है। रात के समय बच्चों की पढ़ाई, किसानों के घरेलू काम और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।


ग्रामीणों ने मांग की है कि उक्त ट्रांसफार्मर की शीघ्र जांच करवाकर खराब फेस / कनेक्शन को ठीक करवाया जाए। आवेदन पर सरपंच की सील-मोहर के साथ 15 से अधिक मोहल्ला वासियों - अजय, श्रीकुमार, गोपेश, बिश्वनाथ, मनहरण, गंगाधर, मनीराम यादव, नंदकुमार प्रजापति सहित अन्य लोगों के हस्ताक्षर हैं। आवेदन पर विद्युत विभाग में 28.09.26 को प्राप्ति की सील भी लगी है।


ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द निराकरण की अपील की है।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग