दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

*बिलासपुर: हत्या के प्रयास में 1 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, मस्तूरी पुलिस ने भेजा जेल*

 


*बिलासपुर: हत्या के प्रयास में 1 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, मस्तूरी पुलिस ने भेजा जेल*


*बिलासपुर (छत्तीसगढ़), 17 अक्टूबर।* थाना मस्तूरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में पिछले एक साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


*अपराध क्रमांक -* 318/2025

*धारा -* 296, 115(2), 351(2), 109, 3(5) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट


*गिरफ्तार आरोपी का नाम:*

सुमेन्द्र कुमार खाण्डे पिता स्व. परसराम उम्र 43 साल निवासी अम्बेडकर चौक गतौरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर


*पूरा मामला:*

प्रार्थी संतोष कांत ने 23.05.2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22.05.2025 को वह अपने बेटे शशीकांत (20 साल) के साथ अपनी किराना दुकान में था। दोपहर करीब 4 बजे समुद्र कुमार खाण्डे नशे की हालत में दुकान पर आया, पानी पाउच और राजश्री खरीदा और पैसे नहीं दिए। पैसे मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा।


कुछ देर बाद आरोपी सुमेन्द्र खाण्डे 100 रुपये लेकर आया और गाली देने लगा। शाम करीब 6:30 बजे सुमेन्द्र अपने छोटे भाई शिव खाण्डे (28 साल) के साथ आया और प्रार्थी के बेटे शशीकांत को जान से मारने की धमकी देते हुए शिव खाण्डे ने लोहे के पाइप से उसके सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया। बीच-बचाव करने आए प्रार्थी, उसकी पत्नी अशोक बाई और भाई संतराम कांत के साथ भी मारपीट की गई।


*पुलिस की कार्रवाई:*

मामले में पुलिस ने पहले ही आरोपी शिव खाण्डे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड जब्त किया था। दूसरा आरोपी सुमेन्द्र कुमार खाण्डे पिछले एक साल से अधिक समय से फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसके घर दबिश देकर आज दिनांक 17.10.2026 को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323