दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

सीपत पुलिस की कार्रवाई: 12 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार



बिलासपुर। सीपत थाना पुलिस ने ग्राम फरहदा के दैहानपारा में छापेमारी कर 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत की गई। 30 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सीपत पुलिस ने ग्राम फरहदा के दैहानपारा में रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 12 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3,600 रुपये बताई गई है, जब्त की।

गिरफ्तार आरोपी:

रूखमणी भोई, पति स्व. मनोज भोई, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम फरहदा, थाना सीपत।

अमृत निषाद, पिता समारू निषाद, उम्र 55 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द बूटापारा, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग