दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

*छत्तीसगढ़: ग्राम पंचायत ओखर में 5 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का भुगतान, दो ही ठेकेदारों को बार-बार पेमेंट*



*बिलासपुर / ग्राम पंचायत ओखर -* ग्राम पंचायत ओखर (LGD Code: 123002) में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान कराए गए सीसी रोड और आरसीसी नाली निर्माण कार्यों के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया है।


पंचायत सचिव *शिवचरण पटेल* और सरपंच *ललिता यादव* के हस्ताक्षर से सितंबर महीने में ही कुल *₹5,20,500* का भुगतान किया गया है।


*किस काम के लिए कितना भुगतान हुआ -*


1. *काम: अवध पटेल के घर से चमरी तालाब तक CC रोड निर्माण*

    राशि: ₹90,000 | भुगतान: माखन लाल पटेल को | वाउचर: XVFC/2026-27/P/19 (30 Sep 2026)


2. *काम: मनहरण कोटवार के घर से गांधी चौक तक RCC नाली निर्माण*

    राशि: ₹1,31,000 | भुगतान: राम प्रकाश राजक को | वाउचर: XVFC/2026-27/P/18 (30 Sep 2026)


3. *काम: विनोद पटेल के घर से मुरीत गोंड के घर तक CC रोड निर्माण*

    राशि: ₹1,00,000 | भुगतान: माखन लाल पटेल को | वाउचर: XVFC/2026-27/P/17 (23 Sep 2026)


4. *काम: तमजित खान के घर से बरपारा बजरंग चौक तक CC रोड निर्माण*

    राशि: ₹1,50,000 | भुगतान: राम प्रकाश राजक को | वाउचर: XVFC/2026-27/P/16 (23 Sep 2026)


5. *काम: जीरा गिट्टी सोल से विनोद के घर तक और मेन रोड से मोहन गोड़ के घर तक*

    राशि: ₹49,500 | भुगतान: राम प्रकाश राजक को | वाउचर: XVFC/2026-27/P/15 (05 Sep 2026)


*सबसे बड़ा सवाल -*


सभी 5 भुगतान में केवल दो ही लोगों को पैसा गया है। 

*माखन लाल पटेल (A/c ....0615) को ₹1,90,000* और *राम प्रकाश राजक (A/c ....2241) को ₹3,30,500* का भुगतान किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीनी स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए और क्या वाकई में इतने काम हुए हैं।


पोर्टल के अनुसार सभी पेमेंट का PFMS प्रोसेस और Bank Payment 3 से 12 दिन पहले ही पूरा हो चुका है।


फिलहाल इस पूरे मामले में पंचायत सचिव और सरपंच से पक्ष लेने का प्रयास किया जा रहा है


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323