दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

छत्तीसगढ़ में खत्म होगा 71 साल का इंतजार... रायपुर से बस्तर के रावघाट तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन, रेलवे द्वारा टाइम-टेबल जारी

Edited By: Mithilesh Sahu
Updated: 10/12/2026 12:25:00 pm IST | 24CG NEWS

रायपुर। बस्तर संभाग के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 71 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजधानी रायपुर से बस्तर के रावघाट तक सीधी ट्रेन दौड़ने वाली है। अभी तक बस्तर में ट्रेन केवल कांकेर जिले के ताड़ोकी तक ही जाती थी, लेकिन अब ताड़ोकी से 17 किलोमीटर आगे रावघाट तक रेल लाइन का काम पूरा हो चुका है। 


दल्लीराजहरा से रावघाट के बीच इस रेल लाइन का काम 2011 में शुरू हुआ था, जो अब पूरा हो गया है। यह लाइन नक्सल प्रभावित क्षेत्र में BSF की सुरक्षा के बीच बनाई गई है।


*रेलवे बोर्ड ने जारी किया टाइम-टेबल*


रेलवे बोर्ड ने रायपुर से रावघाट के बीच MEMU ट्रेन के संचालन के लिए टाइम-टेबल भी जारी कर दिया है। अब सिर्फ हरी झंडी का इंतजार है। पहले 12 अक्टूबर को रेल मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाने की योजना थी, लेकिन दौरा रद्द होने से थोड़ी देरी हुई है। 


*ये रहेगा टाइम-टेबल -*


रेलवे के अनुसार 2 मेमू ट्रेनें चलेंगी: 


*1. ट्रेन नंबर 68769 (रावघाट से रायपुर)*

- रावघाट से सुबह 6:30 बजे रवाना

- ताड़ोकी - सुबह 7:00 बजे

- दल्लीराजहरा - सुबह 8:25 बजे

- दुर्ग - सुबह 11:30 बजे

- रायपुर - दोपहर 1:05 बजे पहुंचेगी


*2. ट्रेन नंबर 68768 (रायपुर से रावघाट)*

- रायपुर से दोपहर 1:20 बजे रवाना

- दुर्ग - 2:30 बजे

- रावघाट - शाम 7:00 बजे पहुंचेगी


यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी और सभी छोटे स्टेशनों पर रुकेगी। 


*बस्तर को होगा बड़ा फायदा*


इस ट्रेन के शुरू होने से वनांचल के किसानों, वनोपज और स्थानीय व्यापार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह लाइन भिलाई स्टील प्लांट के लिए लौह अयस्क की सप्लाई के लिए भी महत्वपूर्ण है। रायपुर से जगदलपुर की कुल दूरी 300 किमी है, अभी रावघाट तक लाइन पहुंचने के बाद सिर्फ 140 किमी का हिस्सा बाकी रह गया है, जिसके लिए काम तेजी से चल रहा है। 

WhatsApp Share Facebook Share

← वापस होमपेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323