ACCU और कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सुने मकानों में चोरी करने वाले कोरबा के 3 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख का माल बरामद
*बिलासपुर:* जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्रों में दिन-दहाड़े सुने मकानों में ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ACCU बिलासपुर और थाना कोटा की संयुक्त टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 प्रकरणों का खुलासा किया है।
*पुलिस की बड़ी कार्रवाई:*
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, ACCU नोडल अधिकारी CSP सुदीप सरकार और SDOP कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने टेक्निकल इनपुट और CCTV फुटेज के आधार पर जिला कोरबा से आरोपियों को पकड़ा।
*तरीका वारदात:*
आरोपी होंडा शाइन बाइक पर दोपहर के समय गांव में घूमते थे। जब ग्रामीण खेती-किसानी के लिए खेत में जाते थे, तब सुने मकान का ताला तोड़कर अलमारी और पेटी से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर देते थे।
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. विनोद कुमार वासुदेव पिता सुखीराम वासुदेव, उम्र 33 वर्ष
2. भुपेन्द्र सिंह राठौर उर्फ गुरुजी पिता चित्रभान सिंह राठौर, उम्र 43 वर्ष
3. राज प्रजापति उर्फ लल्लू पिता बलराम प्रजापति, उम्र 19 वर्ष
तीनों साकिन डिपरपारा ग्राम मानिकपुर, चौकी मानिकपुर, थाना सिटी कोतवाली, जिला कोरबा के निवासी हैं। ये आदतन अपराधी हैं और इनके विरुद्ध जिला जांजगीर-चांपा में पूर्व में 19 प्रकरण दर्ज हैं।
*जप्त मशरूका (कुल कीमती करीब 15 लाख रुपए):*
1. सफेद रंग की क्रेटा कार - 10,00,000 रुपये
2. बुलेट मोटरसाइकिल - 1,50,000 रुपये
3. होंडा एसपी शाइन मोटरसाइकिल - 1,00,000 रुपये
4. सोने-चांदी के जेवरात (10 जोड़ी चांदी पायल, 1 मंगलसूत्र, 5 पत्ती लॉकेट, सोने का टॉप्स, फुल्ली, बच्चे का लॉकेट, चांदी की अंगूठी, बिछिया आदि) - करीब 6,00,000 रुपये
5. नकदी रकम - 1,30,000 रुपये
6. गुल्लक के चिल्लर - 1250 रुपये
पुलिस ने बताया कि आरोपी विनोद ने चोरी के पैसों से क्रेटा कार खरीदी थी और राज ने अपने चाचा के नाम पर बुलेट खरीदी थी, जिन्हें जप्त किया गया है। आरोपियों ने बिलासपुर के थाना कोटा, रतनपुर, बिल्हा, पचपेड़ी, चौकी बेलगहना के 9 और जिला कोरबा के थाना पाली के 1 सहित कुल 10 प्रकरणों में चोरी करना कबूल किया है।
*सराहनीय भूमिका:* निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज थाना कोटा, प्र. उप निरीक्षक दिलीप साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आर. उमाशंकर राठौर, निरीक्षक गोपाल सतपथी प्रभारी ACCU, उप निरीक्षक कमलेश बंजारे, प्र.आर. राहुल सिंह, आर. धीरेंद्र तोमर, महादेव कुजूर, भास्कर साहू, अविनाश कश्यप, समर बहादूर का योगदान रहा।
← वापस होम पेज
लेटेस्ट खबर - टॉप 5
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
















