दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

पानी लाने की मशक्कत से मिली राहत लिम्हा में घर पहुंचा पेयजल



 सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी

*जल जीवन मिशन से आसान हुई महिलाओं की दिनचर्या, बच रहा समय और श्रम*

बिलासपुर, 3 अक्टूबर 2026/ग्राम लिम्हा की महिलाओं के लिए घर तक नल से पानी पहुंचना बड़ी राहत लेकर आया है। पहले परिवार के लिए पीने का पानी जुटाने में उनका काफी समय और श्रम लगता था। अब जल जीवन मिशन के तहत घर पर ही शुद्ध पेयजल मिलने से उनकी दिनचर्या आसान हुई है। पानी लाने में लगने वाला समय अब वे बच्चों की देखभाल, परिवार और अन्य जरूरी कामों को दे पा रही हैं।


ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि पहले पीने का पानी लाने के लिए उन्हें घर से काफी दूर जाना पड़ता था। गर्मी के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाती थी। पानी की व्यवस्था करने और उसे घर तक लाने में दिन का काफी समय बीत जाता था। घरेलू कामों के साथ परिवार की जरूरत के लिए पानी जुटाना भी रोज की एक बड़ी जिम्मेदारी थी।


जल जीवन मिशन से घर तक नल पहुंचने के बाद यह स्थिति बदली है। अब घर पर ही साफ पानी उपलब्ध होने से दूर जाकर पानी लाने की परेशानी काफी हद तक दूर हो गई है। महिलाओं का कहना है कि इससे न केवल उनका समय बच रहा है, बल्कि रोज की मेहनत भी कम हुई है। खाना बनाने, साफ-सफाई और अन्य घरेलू कार्यों के लिए पानी की व्यवस्था अब आसान हो गई है।


लिम्हा में घर तक पहुंचा पेयजल ग्रामीण परिवारों के जीवन में सुविधा और राहत का माध्यम बना है। महिलाओं के लिए यह बदलाव विशेष मायने रखता है। पानी जुटाने की चिंता कम होने से वे परिवार की देखभाल और अन्य कामों पर अधिक ध्यान दे पा रही हैं। ग्रामीण महिलाओं ने घर-घर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन से उनकी रोजमर्रा की एक बड़ी परेशानी दूर हुई है।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग