दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

रतनपुर में दो जगह चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार



सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और नगदी समेत करीब 2.14 लाख रुपये का माल बरामद



रतनपुर। थाना रतनपुर पुलिस ने क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों का चंद घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और नगदी समेत करीब 2 लाख 14 हजार रुपये का सामान बरामद किया है।


पुलिस के मुताबिक, ढोलपारा रतनपुर निवासी बलराम बरगाह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात में घर के अंदर सोने के दौरान अज्ञात व्यक्ति घर का दरवाजा खोलकर पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब 10-12 साड़ियां चोरी कर ले गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई।


इसी दौरान सद्गुरु कबीर आश्रम, रतनपुर से भी चोरी की शिकायत सामने आई। आश्रम के कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 500 ग्राम वजन का चांदी का छत्र, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई, चोरी कर ले गया था।


दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर रतनपुर थाना प्रभारी ने अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की। पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति सोने-चांदी के सामान को कम कीमत में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।


सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने बलराम बरगाह के घर और सद्गुरु कबीर आश्रम में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और नगदी बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।


गिरफ्तार आरोपी


1. रामकुमार केंवट (35 वर्ष), पिता बेदप्रसाद केंवट, निवासी ढोलपारा करैहापारा, रतनपुर।

2. जोतराम केंवट (28 वर्ष), पिता धनीराम केंवट, निवासी खाल्हेपारा करैहापारा, रतनपुर।


पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक देवानंद चन्द्राकर और आरक्षक आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323