गुजरात से नाबालिग पीड़िता बरामद, पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिलासपुर। थाना पचपेड़ी पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गुजरात के अहमदाबाद जिले के भाट क्षेत्र से पीड़िता को बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर 11 अक्टूबर 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पचपेड़ी में अपराध क्रमांक 256/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण में आरोपी विजय दास (29 वर्ष), पिता दिलहरण दास, निवासी ग्राम कुकुसदा, जिला मुंगेली पर नाबालिग पीड़िता को प्रेम करने और शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले जाने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तलाश के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और एसडीओपी मस्तूरी के मार्गदर्शन में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुमति प्राप्त कर पुलिस टीम गुजरात पहुंची और तलाश के दौरान आरोपी के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया।
थाना पचपेड़ी वापस आने के बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि उसकी आरोपी से पूर्व में गुजरात के भाट क्षेत्र में पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने गांव कुकुसदा ले गया और बाद में अहमदाबाद ले गया। पीड़िता ने आरोपी पर नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
मामले में प्रशिक्षु थाना प्रभारी टामेश्वर कंवर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में आरक्षक कृष्णा बिंझवार एवं महिला आरक्षक यशोदा कश्यप शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
← वापस होम पेज
लेटेस्ट खबर - टॉप 5
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
















