प्रौद्योगिकी ग्राम भड़हा में फल उत्पादन एवं प्रबंधन तकनीक पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित
भड़हा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में प्रौद्योगिकी ग्राम केंद्र भड़हा में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आम, अमरूद, कटहल सहित अन्य फलदार फसलों की उत्पादन तकनीक, प्रबंधन और उनमें लगने वाले रोगों से बचाव की जानकारी किसानों को दी गई।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस विशिष्ट अतिथि के रूप में पचपेड़ी के उपसरपंच करण टंडन तथा ग्राम भड़हा के सरपंच प्रतिनिधि बजे राम डहरिया उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. देवेंद्र कुमार साहू, सब्जी विज्ञान विशेषज्ञ तथा डॉ. चेतना जांगड़े, पादप रोग विज्ञान विशेषज्ञ ने किसानों को तकनीकी जानकारी प्रदान की।
डॉ. देवेंद्र कुमार साहू ने आम, अमरूद और कटहल सहित फलदार फसलों की उत्पादन तकनीक पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को इन फसलों की खेती, बेहतर उत्पादन तथा वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने के संबंध में जानकारी दी। वहीं डॉ. रोशन भारद्वाज ने फलदार फसलों में पाए जाने वाले विटामिन, प्रोटीन एवं रस की मात्रा की जानकारी देते हुए इनके व्यावसायिक उत्पादन की संभावनाओं पर चर्चा की।
डॉ. चेतना जांगड़े ने फलदार पौधों में लगने वाले विभिन्न रोगों, उनके लक्षणों तथा बचाव के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पौधों में दिखाई देने वाले कुछ लक्षण रोगों के साथ-साथ कीटों के प्रकोप के कारण भी हो सकते हैं। इसलिए किसानों के लिए रोग एवं कीटों की सही पहचान करना आवश्यक है। उन्होंने फलदार पौधों में लाल चींटी के प्रकोप और उसके लाभकारी उपयोग से संबंधित जानकारी भी साझा कीया
← वापस होम पेज
लेटेस्ट खबर - टॉप 5
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
















