राज्य स्तरीय एडवांस प्रशिक्षण लेकर लौटे बिलासपुर के गाइडर
बिलासपुर , 12 अक्टूबर 2026/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य प्रशिक्षण केन्द्र झांकी अभनपुर रायपुर में राज्य स्तरीय एडवांस प्रशिक्षण कोर्स संचालित किया गया। जिसमें गाइड कैप्टन ने नवाचार, स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों के स्वांगीण विकास एवं बौद्धिक विकास ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक उपचार, बिना बर्तन के भोजन बनाना, मैपिंग, पायनियरिंग, आदि विषयों का अवलोकन कर बिलासपुर जिले के निम्न गाइडर सम्मिलित हुए रेंजर लीडर डॉ. शीला शर्मा, गाइड कैप्टन श्रीमती ममता यादव, श्रीमती देवकिरण साहू, श्रीमती चेतना सिंह ठाकुर, सुश्री अनीता दान, श्रीमती शकुन चौहान उपस्थिति हुए।
शिविर संचालक के रुप में गाइड विभाग श्रीमती बीना यादव (संयुक्त राज्य सचिव), रेंजर विभाग श्रीमती सरीता पाण्डेय (राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड), फ्लॉक लीडर विभाग श्रीमती कल्पना सिंह, श्रीमती लक्ष्मी बृजवासी शिविर का सफल संचालन किया।
← वापस होम पेज
लेटेस्ट खबर - टॉप 5
लोड हो रहा है...
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है






