दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

बलौदाबाजार : ग्राम भरसेली मे वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का आयोजन

Edited By: Mithilesh Sahu
Updated: 10/30/2026 07:33:00 pm IST | 24CG NEWS


बलौदाबाजार, 30 अक्टूबर 2026

विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत भरसेली में शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्री ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं वित्तीय जागरूकता के संबंध में जानकारी प्रदान की गईl


शिविर में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री जन-धन योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड स्वयं सहायता समूह ऋण सुविधा, बचत खाता, सावधि जमा, डीफ खाता एवं आवर्ती जमा,बैंकिंग लोकपाल योजना एवं शिकायत निवारण,साइबर फ्रॉड से बचाव एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई।


ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने, नियमित बचत करने, बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की बैंकिंग जानकारी एवं ऋण संबंधी सलाह के लिए नजदीकी बैंक शाखा या बैंक मित्र से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।


इस दौरान नवीन तिवारी प्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक, अंकित पाल डीडीएम नाबार्ड,शिवकुमार कंवर अग्रणी जिला प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक सुश्री रिया वर्मा,उप सरपंच,पंच,बीसी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

WhatsApp Share Facebook Share

← वापस होमपेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323