दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

सेवा संकल्प अभियान : एनएसएस के छात्रों ने स्वच्छता, वृक्षारोपण का दिया संदेश



बिलासपुर, 12 अक्टूबर 2026/जिले के कोटा ब्लॉक के सलका नवागांव के एनएसएस के छात्रों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें स्वच्छता अपनाने, वृक्षारोपण को बढ़ावा देने तथा एक दूसरे के साथ मिलजुलकर कार्य करने का संदेश दिया। अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों से गावं में साफ-सफाई बनाए रखने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की गई। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के महत्व को बताते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। साथ ही, अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए भी ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। इस अभियान में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया। 


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323