बिलासपुर: चाकू लहराकर दादागिरी दिखाने वाला आरोपी गिरफ्तार, नवरात्रि में शांति भंग करने वाले पर भी कार्रवाई
*बिलासपुर।* तारबाहर पुलिस ने मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
*क्या है पूरा मामला:*
प्रार्थी मोहन साहू उर्फ राहुल (22 साल, निवासी डीपूपारा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11.10.2026 की रात वह राजू किराना दुकान में सामान लेने गया था। उसी दौरान आरोपी शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा। पैसा नहीं देने पर गाली-गलौज और मारपीट करने लगा।
रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में *अप. क्र. 359/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट* के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
*गिरफ्तार आरोपी:*
*भूपेश सिंह लोनिया उर्फ राजा पिता गुलाब सिंह लोनिया, उम्र 20 साल, निवासी तारबाहर मस्जिद के पीछे, बिलासपुर*
आरोपी के कब्जे से *01 नग धारदार चाकू* जप्त किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
*दूसरी कार्रवाई:*
वहीं नवरात्रि पर्व के दौरान शांति भंग करने पर एक अन्य आरोपी *राजकुमार घृतलहरे पिता बुलंगा घृतलहरे, निवासी तारबाहर* के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया है।
← वापस होमपेज
लेटेस्ट खबर - टॉप 5
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है




















