बड़ी खबर: बिलासपुर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई - च्वाइस सेंटरों में QR कोड फ्रॉड करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, 25 लाख की ठगी का खुलासा
*बिलासपुर।* च्वाइस सेंटर संचालकों से QR कोड के जरिए लाखों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का थाना रेंज साइबर बिलासपुर ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1,02,000 रुपये नगद, बोलेनो कार, स्कूटी और 2 मोबाइल जब्त किए हैं।
*अपराध क्रमांक:* 05/2026, धारा 318(4), 317(4), 3(5) BNS
*मोडस ऑपरेंडी - ऐसे करते थे फ्रॉड:*
आरोपी अंकित आहूजा च्वाइस सेंटर जाता था और बोलता था "मैं PhonePe वाला लेनदेन आया हूं, मुझे कैश दे दो।" संचालक से QR कोड की फोटो लेकर अपने साथी आशीष केवटवानी को भेज देता था। आशीष QR स्कैन कर पैसा ट्रांसफर कर देता, अंकित कैश लेकर भाग जाता। बाद में संचालकों के खाते में आया पैसा साइबर फ्रॉड का होने से बैंक खाते होल्ड हो जाते थे।
पहला मामला ग्राम खरकेना, थाना हिर्री निवासी लक्ष्मी च्वाइस सेंटर संचालक देवेंद्र रजक के साथ हुआ - 16,000 रुपये की ठगी। व्हाट्सएप ग्रुप से पता चला कि ऐसे 45 संचालक शिकार बने हैं।
*कुल ठगी:* अनुमानित 20 से 25 लाख रुपये
*ठगी के जिले:* बिलासपुर, रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती, दुर्ग
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. अंकित आहूजा पिता राजेश आहूजा, 32 साल, निवासी कमल विहार, रायपुर
2. आशीष केवटवानी पिता मुरली केशवानी, 32 साल, निवासी महावीर नगर, रायपुर
*कार्रवाई:* IG राम गोपाल गर्ग, SSP रजनेश सिंह के निर्देशन में Addl SP शहर प्रकाश पाटले, DSP संदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, SI अशोक कश्यप, आरक्षक दीपक उपाध्याय, दीपक यादव की टीम ने कार्रवाई की।
← वापस होम पेज
लेटेस्ट खबर - टॉप 5
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
















