दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

घर में घुसकर गाली-गलौच, रास्ता रोककर धमकी और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार



 कोटा पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर


कोटा/बिलासपुर। थाना कोटा पुलिस ने अपराधों की रोकथाम एवं चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने, रास्ता रोककर मारपीट करने तथा वाहन की चाबी छीनने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, 06 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी आकाश तिवारी पिता नागेश्वर प्रसाद तिवारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी राम मंदिर चौक, पड़ावपारा कोटा द्वारा रात के समय घर के अंदर घुसकर अश्लील गाली-गलौच की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान प्रार्थी की पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की करने का आरोप है। मामले में थाना कोटा में अपराध क्रमांक 860/2026 के तहत संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।


इसी दिन एक अन्य प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी द्वारा शराब के नशे में रास्ते में वाहन रोककर अश्लील गाली-गलौच की गई, जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई तथा वाहन की चाबी छीन ली गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 861/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।


वहीं तीसरे मामले में भी आरोपी पर शराब के नशे में गाली-गलौच एवं मारपीट करने का आरोप लगाया गया। इस संबंध में थाना कोटा में अपराध क्रमांक 862/2026 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।


तीनों मामलों में पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना कोटा पुलिस ने आरोपी आकाश तिवारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।


पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप साहू एवं आरक्षक क्रमांक 192 धर्मेंद्र साहू की विशेष भूमिका रही।



← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323