दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

सकरी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Edited By: Mithilesh Sahu
Updated: 10/06/2026 07:42:00 am IST | 24CG NEWS


बिलासपुर। थाना सकरी पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी सहित करीब 6 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया वृंदावती मिश्रा निवासी सागरदीप कॉलोनी, उसलापुर ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह तीजा पर्व के दौरान अपने पैतृक गांव रीवा गई थीं। इसी दौरान उनके घर के कमरे में रखी अलमारी और लॉकर का ताला टूटा होने की जानकारी मिली। वापस आकर घर की जांच करने पर अलमारी से सोने का हार, झुमका, माथ टीका, महिला एवं पुरुष अंगूठियां, चांदी की पायल, पायजेब, बिछिया तथा 12 हजार रुपये नगद गायब मिले। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 6 लाख 15 हजार रुपये बताई गई।


रिपोर्ट पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 919/2026, धारा 331(4), 305(ए), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना स्तर पर टीम गठित कर संदेहियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।


तीन आरोपी गिरफ्तार


पुलिस ने मामले में—


1. सूरज सिंह ठाकुर उर्फ मोना, उम्र 27 वर्ष, निवासी खोजी, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।

2. आशीष मिश्रा, उम्र 31 वर्ष, निवासी सागरदीप कॉलोनी फेस-2, उसलापुर, थाना सकरी।

3. अनुराग चौधरी उर्फ लालू, उम्र 23 वर्ष, निवासी उसलापुर, गीता पैलेस के पास, थाना सकरी।


को गिरफ्तार किया है।


आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर सोने का हार, अंगूठी, झुमका एवं नगदी सहित करीब 6 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त बुलेट क्रमांक CG 10 AZ 5100 को भी जब्त किया गया है।


पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


इनकी रही सराहनीय भूमिका


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे, उप निरीक्षक गणेश राम महिलांगे, प्रधान आरक्षक टीकाराम निषाद, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र तिवारी, आरक्षक रामचंद कश्यप, पवन बंजारे, सुनील सूर्यवंशी एवं रूपेश कौशिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में की गई।

WhatsApp Share Facebook Share

← वापस होमपेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323