दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

जमीन के बंटवारे और 20 हजार रुपये के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Edited By: Mithilesh Sahu
Updated: 11/13/2026 05:50:00 pm IST | 24CG NEWS


लोहे के हुक से सिर पर किए कई वार, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग; सिम्स में उपचार के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम


सीपत/बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जमीन के हिस्से के बंटवारे और पुराने 20 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक बेटे पर अपने ही पिता की हत्या करने का आरोप है। आरोपी ने पहले पिता के सिर पर लोहे के हुक से कई वार किए और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे पिता की सिम्स अस्पताल बिलासपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में सीपत पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 11 नवंबर 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे की है। ग्राम सेलर निवासी विश्राम केंवट घर के आंगन में बैठे थे। इसी दौरान उनका बेटा आशाराम केंवट वहां पहुंचा और पैसों की वापसी तथा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने दरवाजे में लगाने वाले लोहे के हुक से पिता के सिर पर कई वार कर दिए। इसके बाद पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले कर दिया।


घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की बेटी दूरपति बाई रात्रे मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से पिता को सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसी रात उनकी मौत हो गई। मृतक की बेटी की शिकायत पर सीपत पुलिस ने अपराध क्रमांक 625/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


पुलिस पूछताछ में आरोपी आशाराम केंवट ने बताया कि वर्ष 2007 में उसने अपने पिता को 20 हजार रुपये दिए थे। वह इसी रकम की वापसी और जमीन में हिस्सा मांग रहा था। पिता द्वारा मांग ठुकराने और उसे अपना बेटा नहीं कहने से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी आशाराम केंवट (64 वर्ष), निवासी ग्राम बरेली, थाना सीपत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का हुक भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में की गई।

WhatsApp Share Facebook Share

← वापस होमपेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323