दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

*कस्टम मिलिंग में लापरवाही पर सख्ती : दो राइस मिल सील, 20 मिलर्स को नोटिस*

Edited By: Mithilesh Sahu
Updated: 11/26/2026 06:36:00 pm IST | 24CG NEWS

*भौतिक सत्यापन में दोनों मिलों में 66 हजार क्विंटल से अधिक धान कम मिला, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज*



बिलासपुर, 26 नवंबर 2026/ कस्टम मिलिंग के तहत उठाए गए धान के एवज में चावल जमा करने में लापरवाही और भौतिक सत्यापन में धान की कमी पाए जाने पर जिले की दो राइस मिलों को सील किया गया है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीमों ने कोटा स्थित राजमुनि एग्रो राइस मिल और बिलासपुर के बहतराई स्थित पार्वती राइस मिल में जांच की। दोनों मिलों में कुल 66 हजार 66.4 क्विंटल धान कम पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। चावल जमा करने में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले 20 अन्य राइस मिलर्स को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


       खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समितियों एवं संग्रहण केंद्रों से उठाए गए धान के विरुद्ध मिलर्स द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम और भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा किया जाना है। इस कार्य की समीक्षा के क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने 26 नवंबर को कोटा विकासखंड में संचालित राजमुनि एग्रो राइस मिल का निरीक्षण किया। सहायक खाद्य अधिकारी श्री अजय कुमार मौर्य तथा खाद्य निरीक्षक श्री आशीष दीवान, सुश्री ललिता शर्मा एवं सुश्री वसुधा राजपूत ने मिल परिसर में उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन किया। जांच में 36 हजार 916.4 क्विंटल धान कम पाया गया।


             इसी प्रकार नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र के बहतराई स्थित पार्वती राइस मिल की जांच खाद्य अधिकारी श्री राजीव लोचन तिवारी तथा खाद्य निरीक्षक श्री मंगेश कांत एवं सुश्री वर्षा सिंह ने की। भौतिक सत्यापन में इस मिल में 29 हजार 150 क्विंटल धान कम मिला। अनियमितता पाए जाने पर दोनों राइस मिलों को सील कर प्रकरण दर्ज किया गया है। खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुजूर ने बताया कि नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा कराना सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। लक्ष्य के अनुरूप चावल जमा नहीं करने वाले 20 राइस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कस्टम मिलिंग और चावल जमा करने के कार्य में लापरवाही बरतने वाले मिलर्स के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Share Facebook Share

← वापस होमपेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323