दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

*732 श्रमिकों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयों का लाभ*

Edited By: Mithilesh Sahu
Updated: 11/04/2026 08:23:00 pm IST | 24CG NEWS


*बृहस्पति बाजार के श्रमिक प्रतीक्षालय में लगा स्वास्थ्य शिविर, 106 श्रमिकों का एक्स-रे और 13 की ईसीजी जांच*


बिलासपुर, 4 नवंबर 2026/ जिले के श्रमिकों को सहज रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आज बृहस्पति बाजार स्थित श्रमिक प्रतीक्षालय में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में 732 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सभी को निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। श्रमिकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।


स्वास्थ्य विभाग, कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं (ईएसआईएस) एवं सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किए गए। कुल लाभान्वित श्रमिकों में से 140 का स्वास्थ्य परीक्षण मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से किया गया। इसके अलावा 106 श्रमिकों का एक्स-रे तथा 13 श्रमिकों की ईसीजी जांच की गई।


शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं कर्मचारी राज्य बीमा सेवाओं द्वारा सभी 732 श्रमिकों को निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना के अंतर्गत शिविर में उपस्थित श्रमिकों के लिए भोजन उपलब्ध कराया गया। इस पहल से श्रमिकों को उनके एकत्र होने के स्थान पर ही स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांच, दवाइयों और भोजन की सुविधा मिली।

WhatsApp Share Facebook Share

← वापस होमपेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323