दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

*फसल क्षति का आकलन करने खेतों में पहुंचीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी की टीमें*

Edited By: Mithilesh Sahu
Updated: 11/01/2026 07:44:00 am IST | 24CG NEWS


*कलेक्टर के निर्देश पर गांवों में संयुक्त सर्वेक्षण, किसानों को नुकसान की सूचना दर्ज कराने में दी जा रही मदद*


बिलासपुर, 31 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से जिले में हुई फसल क्षति का आकलन करने कृषि विभाग और एचडीएफसी एर्गो बीमा कंपनी की संयुक्त टीमें गांवों में पहुंचकर सर्वेक्षण कर रही हैं। मैदानी अधिकारी खेतों का निरीक्षण करने के साथ प्रभावित किसानों से संपर्क कर नुकसान की जानकारी जुटा रहे हैं, ताकि नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा सके।


संयुक्त टीमों ने आज मानकचौरी, रतनपुर, बिटकुला, पोड़ी, गोबरी और हरदीकला सहित विभिन्न ग्रामों में खेतों का निरीक्षण कर फसलों की स्थिति का जायजा लिया। उप संचालक कृषि एम.आर. तिग्गा एवं सहायक संचालक श्री शशांक शिंदे ने भी किसानों से मुलाकात कर प्रभावित फसलों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन और कृषि विभाग उनके साथ हैं। फसल क्षति के आकलन और नियमानुसार सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


इस दौरान किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल नुकसान की सूचना दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई। उन्हें टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14447, व्हाट्सएप नंबर 7066514447 तथा क्रॉप इंश्योरेंस ऐप सहित उपलब्ध माध्यमों की जानकारी दी गई। टीमों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर नुकसान की सूचना दर्ज कराने में किसानों को आवश्यक सहयोग भी दिया जा रहा है।


जिले के सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावित किसानों से संपर्क कर फसल क्षति का सर्वेक्षण कर रहे हैं। कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी की संयुक्त टीमें नुकसान की वास्तविक स्थिति का आकलन कर रही हैं। कृषि विभाग ने प्रभावित किसानों से अपील की है कि वे फसल क्षति की सूचना समय पर दर्ज कराएं और सर्वेक्षण के दौरान आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।

WhatsApp Share Facebook Share

← वापस होमपेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323