बिलासपुर में बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार
बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में आम जगह पर बटनदार चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से काले रंग का लोहे का बटनदार चाकू बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को सरकंडा थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि डीएलएस चौक क्षेत्र में एक युवक हाथ में चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को चाकू सहित पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान दशरथ साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी अशोक नगर, 26 नंबर ब्लॉक, सरकंडा, बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बटनदार चाकू जप्त कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 1715/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड के लिए न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में की गई!
← वापस होमपेज
लेटेस्ट खबर - टॉप 5
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है




















