दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

*छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बिलासपुर जिले के वरिष्ठ स्काउटर-गाइडर एवं पदाधिकारी सम्मानित*

Edited By: Mithilesh Sahu
Updated: 11/21/2026 08:25:00 am IST | 24CG NEWS


*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह रायपुर में आयोजित*

बिलासपुर, 20 नवंबर 2026/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य में स्काउटिंग गतिविधियों के विस्तार, संगठनात्मक मजबूती और विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने संगठन को भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए स्काउटिंग की मूल भावना, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण तथा युवाओं में सेवा और नेतृत्व के गुण विकसित करने पर विशेष जोर दिया।


भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ द्वारा गुरुवार, 19 नवंबर को रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


अपने उद्बोधन में डॉ. खंडेलवाल ने खरगोश और कछुए की कहानी के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति, निरंतर प्रयास और धैर्य का संदेश रोचक अंदाज में दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और युवाओं को सेवा एवं नेतृत्व के अवसर प्रदान करना स्काउटिंग के विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अशोक अर्गल, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा तथा नेशनल ट्रिब्यून के संपादक एवं हरियाणा बीएसजी के उपाध्यक्ष नरेश कौशल उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने की। उन्होंने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ निरंतर नए आयाम स्थापित कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने राज्य में संचालित विभिन्न स्काउटिंग गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।


इस अवसर पर राष्ट्रीय निदेशक अमर बी. छेत्री, राज्य उपाध्यक्ष विजय केसरवानी एवं कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, राज्य मुख्यालय आयुक्त रविश गुप्ता तथा रायपुर जिला अध्यक्ष जी. स्वामी और कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सादिक शेख मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन राज्य आयुक्त (रोवर) अशोक देशमुख ने किया तथा आभार प्रदर्शन राज्य सचिव अमित क्षत्रिय ने किया।


*बिलासपुर जिले के स्काउटर-गाइडर हुए सम्मानित -*


समारोह में बिलासपुर जिले के वरिष्ठ स्काउटर-गाइडर एवं पदाधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और संगठन के प्रति योगदान के लिए विभिन्न पुरस्कारों एवं सम्मान से नवाजा गया।


दीर्घ अलंकरण पुरस्कार से संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती बीना यादव को सम्मानित किया गया। वहीं श्रीमती आरती राय एवं डॉ. नवनीत कौशिक को बेसिक कमिश्नर प्रमाण पत्र एवं पार्चमेंट प्रदान किया गया। श्री संतोष कुमार त्रिपाठी तथा श्री भूपेन्द्र शर्मा (ए.एल.टी. रोवर स्काउट लीडर) को प्रमाण पत्र, बिट्स एवं ऑनरेबल चार्ज देकर सम्मानित किया गया।


इसी क्रम में हिमालय वुड बैज से रेंजर लीडर सुश्री निधि कश्यप, सुश्री कौशल्या साहू एवं फ्लॉक लीडर श्रीमती रेबिका पूनम खेस को प्रमाण पत्र एवं पार्चमेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के सहायक राज्य आयुक्त स्काउट श्री विजय कुमार यादव, जिला मुख्य आयुक्त श्री राजेन्द्र साहू, जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट श्री टुकेश्वर यादव, श्री दिनेश जायसवाल, श्री राजेश सोनथालिया ,जिला सचिव सुश्री लता यादव तथा जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेन्द्र बाबू टंडन, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती माधुरी यादव, संयुक्त सचिव श्री शत्रुहन सूर्यवंशी ,विकास खण्ड सचिव श्रीमती अपर्णा सारखेल, श्री संतोष तंबोली, डॉ भारती दुबे, श्री नवीन यादव, एवं जिला के स्काउटर -गाइडर पदाधिकारीकारी स्काउट -गाइड, रोवर्स रेंजर्स सम्मिलित हुए।


इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बिलासपुर जिले के स्काउटर-गाइडर एवं पदाधिकारियों को मिली यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है। उनके सम्मान से जिले में स्काउटिंग गतिविधियों को नई प्रेरणा मिलेगी तथा युवाओं में सेवा, अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व की भावना को और मजबूती मिलेगी।

WhatsApp Share Facebook Share

← वापस होमपेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323