दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

*कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर करियर निर्माण के लिए किया प्रेरित*

Edited By: Mithilesh Sahu
Updated: 11/26/2026 02:31:00 pm IST | 24CG NEWS


*कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर करियर निर्माण के लिए किया प्रेरित*


बिलासपुर, 26 नवंबर 2026/संविधान दिवस के अवसर पर आज लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में छात्रावासी छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल थे। नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

        कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर करियर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने भविष्य के प्रति सजग रहने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाषण एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री संजय चंदेल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर निगम के उपायुक्त श्री प्रवेश कश्यप, आदिवासी विकास की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती शुभ्रा मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिकाएं उपस्थित थीं।

WhatsApp Share Facebook Share

← वापस होमपेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323