दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

अवैध बिजली तार के करंट से नाबालिक युवक की मौत



मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोधरा में अवैध रूप से बिछाए गए बिजली तार के कारण एक नाबालिक युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार, 4 अक्टूबर को हुई। मृतक 14 वर्षीय गौतम कुमार केवट, विनोद केवट के पुत्र, अपने चार साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाने के बाद लौटते समय वह खेत में लगे झींकन तार के संपर्क में आ गया।


यह तार मुन्नी लाल कुम्हार ने अपने खेत में लगाया था। करंट लगने के बाद गौतम घटना स्थल पर ही गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई। साथ में गए अन्य बच्चे—हितेश, आजाद, समीर और मनीष—घटनास्थल से भागकर घर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।


घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। खेत मालिक मुन्नी लाल कुम्हार के बड़े बेटे ने बिजली का करंट बंद किया और तार को हटाकर गौतम को बिलासपुर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को रातभर मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया और रविवार सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।


पचपेड़ी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम जोंधरा में करंट लगने की यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीण और मृतक के परिवार में दुख की लहर दौड़ गई है।




← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323