दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

ग्राम पंचायत चिल्हाटी में नव वर्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न




विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में जुटे 600 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता

पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हाटी स्थित रेस्ट हाउस में नव वर्ष के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का नेतृत्व विधायक दिलीप लहरिया ने किया, जिसमें 600 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक दिलीप लहरिया ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नारियल एवं गमछा भेंट कर सम्मान किया और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिनके बल पर पार्टी निरंतर आगे बढ़ती है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आज मैं जो कुछ भी हूं, वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदौलत हूं।” उन्होंने संगठन के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।

नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोला साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके ब्लॉक अध्यक्ष बनने में सभी कार्यकर्ताओं का योगदान रहा है और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा, ऐसी उन्हें आशा है।

कार्यक्रम में सीपत ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, जनपद पंचायत सदस्य राकेश शर्मा, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, सरपंच संघ अध्यक्ष छवि बंजारे, सरपंच अनिल साहू, राष्ट्रीय संयोजक राहुल राय, कौशल पांडे, संतोष दुबे, साहिल मधुकर सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुआ।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323