दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

विद्युत संविदा कर्मियों ने स्थगित आंदोलन को पुनः चरणबद्ध में चालू करने का प्रबंधन को चेतावनी



12 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तीन दिवसीय काम बंद करेंगे 


ज्ञात हो कि लंबे समय से अपने वाजिब मांग नियमितीकरण को लेकर संघर्ष कर रहे, विद्युत पॉवर कंपनी में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने बार बार आश्वाशन से क्षुब्ध होकर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं जिससे 12 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय काम बंद से छत्तीसगढ़ में बिजली सुविधा बाधित हो सकता हैं l


बिजली विभाग में कार्यरत हैं 2400 संविदा कर्मी 


छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी द्वारा वर्ष 2016,2018 में नियमित कर्मियों कि कमी को पूरा करने के लिए लगभग 2400 कर्मचारियों को रिक्त पद के विरुद्ध भर्ती नियमों का पालन करते हुए बोर्ड डायरेक्टर BOD के अनुशंसा पर संविदा कर्मचारियों कि नियुक्ति किया, और 6 वर्ष सेवा अनुभव के आधार पर रिक्त पद कि उपलब्धता में नियमित करने का अनुशंसा किया, जो अब कर्मचारियों की सेवा क्रमशः 10, 7 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी नियमित नहीं किया गया हैं   


बिजली विभाग में नियमित कर्मियों कि कमी, 


यह जानना भी जरूरी हैं कि विद्युत कार्य नियमित प्रकृति का कार्य हैं लेकिन विभाग में नियमित कर्मियों के अभाव में संविदा कर्मियों से सभी नियमित प्रकृति के कार्य कराए जाते हैं, जिससे दुर्घटsनाओं में संविदा कर्मी शिकार होते हैं 2016 से अब तक लगभग 100 से अधिक दुघर्टना हो चुका है जिसमें 40 संविदा कर्मियों कि मृत्यु और 60 संविदा कर्मी अपंग हो चुके हैं l


पूर्व में 2 वर्ष कि सेवा पश्चात नियमित किए गए है संविदा कर्मचारी 


इससे पूर्व विभाग ने संविदा कर्मियों को 2 वर्ष में नियमित करने का काम किया हैं, जिसके भर्ती नियम और कार्य समान हैं जिसके आधार पर नियमित किया जाए l


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323