दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

पचपेड़ी धान खरीदी केंद्र में क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया का औचक निरीक्षण, किसानों की समस्याएँ सुनीं

Edited By: Mithilesh Sahu
Updated: 12/09/2025 07:08:00 pm IST | 24CG NEWS


मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के पचपेड़ी धान खरीदी केंद्र में आज क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान बेचने आए किसानों से हाल-चाल जाना और केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली।


विधायक ने किसानों से खरीदी प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता, तौल व्यवस्था और कतार प्रबंधन सहित अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। कई किसानों ने शिकायत की कि सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


इस पर विधायक दिलीप लहरिया ने मौके से ही पटवारी को फोन कर स्पष्ट निर्देश दिए कि—


किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए,


एग्री स्टेट, युवा एवं अन्य सुविधाएँ जो किसानों के अधिकार में आती हैं, उन्हें समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए,


यदि व्यवस्था में लापरवाही जारी रही, तो वे इस मुद्दे को विधानसभा में मजबूती से उठाएँगे।



विधायक के निरीक्षण के बाद केंद्र में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल देखी गई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।

WhatsApp Share Facebook Share

← वापस होमपेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323