दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

ग्राम पंचायत जोंधरा में माता बिलासा जयंती धूमधाम से मनाई गई, विधायक दिलीप लहरिया ने सामाजिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा



पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोंधरा में 16 जनवरी को माता बिलासा जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दिलीप लहरिया शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक दिलीप लहरिया ने निषाद समाज के लिए सामाजिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा की, जिसका भूमि पूजन भी संपन्न हुआ।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि निषाद समाज धीरे-धीरे सामाजिक और शैक्षणिक रूप से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बिलासा एयरपोर्ट का नाम माता बिलासा के नाम पर रखा जाना समाज के लिए गर्व की बात है।

विधायक ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि भले ही एक वोट कम पड़े, लेकिन बच्चों की शिक्षा से कभी समझौता न करें, क्योंकि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत जोंधरा के सरपंच समारु केवट उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपाल ने की तथा रामधन केवट उपाध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर सचिव लखन केवट, दिलचंद केवट, अमन निषाद, जयकिशन निषाद, रामेश्वर निषाद, दीनदयाल निषाद, बलराम, गोवर्धन, रामकुमार, आनंद केवट, सेल कुमार, विदेश राम सहित ससहा-भिलौनी क्षेत्र के निषाद समाज के महिला-पुरुष एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वहीं ग्राम पंचायत चिल्हाटी के समाजजनों द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकाली गई, जिसमें माता बिलासा के जयकारों के साथ गांव-गांव भ्रमण कर समाज में जागरूकता और एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का समापन माता बिलासा के जयकारों और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323