दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान की पहल



गोड़ाडीह पंचायत , मस्तूरी में वाणिज्य और उद्योग विभाग एबं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के माध्यम से उद्यमिता और स्वरोजगार पर उन्मुखीकरण कार्यशाला २ दिन के एक दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।  

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं , महिला समूह को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र में स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को उद्यमिता, व्यवसाय योजना निर्माण, विपणन रणनीतियाँ, वित्तीय प्रबंधन एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

यह पहल माननीय मुख्यमंत्री जी के “विकसित छत्तीसगढ़” के विज़न को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार MSME क्षेत्र को सशक्त बनाकर “मेक इन इंडिया” पहल को गति देने हेतु कार्य कर रहे हैं, वहीं EDII के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला उद्यमिता को करियर विकल्प के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित कर रहे हैं।

ईडीसी छत्तीसगढ़ टीम, डॉ. अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में, राज्य में MSME विकास हेतु सतत उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है और ग्रामीण खेत्र से ज्यादातर औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान हमेशा प्रयास कर रहा हे। 

इस कार्यक्रम में 170 से ज्यादा महिलाओं ,ग्राम के सरपंच सुसमा घिरित लहरे , पंच लोग,छोटे ब्यबसाय के लोग शामिल भी हुए थे। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान से गुरुकल्याण नायक और ग्राम से मनोज कुमार बंजारे ,अमन प्रीत कौशिक ,तुलसी तेंदुलकर,रुक्मणि भरद्वाज ,दामिनी राय ,संगीता भरद्वाज ,ज्ञानेश्वरी भरद्वाज ,नरमति मानिकपुरी ,रुक्मणि मानिकपुरी बिसेस सहयोग और नेतृत लिए थे।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323