दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

खनिजो के अवैध उतखनन व परिवहन पर 11 वाहन जप्त



कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 22/11/2025 को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा तिफरा, चकरभाठा,छतौना, अमसेना, उड़ेला लाखसार, काठकोनी, तखतपुर, दर्री, खटोला, कोटा, भरनी, लमेर, लोखड़ी, पाटबाबा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहाँ चकरभाठा, छतौना, अमसेना क्षेत्र से खनिज मुरुम का परिवहन करते 04 हाइवा वाहन एंव उड़ेला क्षेत्र से खनिज मुरुम का उतखनन करते 02 जे सी बी व 02 हाइवा वाहन को जप्त किया गया साथ ही छतौना क्षेत्र से खनिज फरसी पत्थर का परिवहन करते 01 टिपर वाहन को जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 09 वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना चकरभाटा की अभिरक्षा मे रखा गया है।इसके अतिरिक्त दर्री क्षेत्र मे खनिज गिट्टी का परिवहन करते 01 हाइवा व लोखड़ी मंगला क्षेत्र खनिज रेत का परिवहन करते 01 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया। जप्त हाइवा को चौकी जूनापारा व ट्रेक्टर ट्राली को पुलिस थाना कोनी की अभिरक्षा मे रखा गया है। इस प्रकार कुल 11 वाहनों को खनिजो के अवैध उतखनन व परिवहन करते पाये जाने पर खनिज नियमों के तहत जप्ती की कार्यवाही की गयी है।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323