ग्राम पंचायत लोहर्सी में मितानीनों का सम्मान समारोह सम्पन्न
Edited By: Mithilesh Sahu
Updated: 11/23/2025 02:50:00 pm
IST | 24CG NEWS
ग्राम पंचायत लोहर्सी में आज मितानीनों का सम्मान समारोह बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मितानीनों को पंचायत की ओर से साड़ी, साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में ग्राम पंचायत लोहर्सी के सरपंच अनिल कुमार साहू, उप सरपंच रामगोपाल साहू, बीडीसी सदस्य राकेश शर्मा, सचिव गीता घृतलहरे, रोजगार सहायक मितेश मल्होत्रा, मितानिन पर्यवेक्षक भवरा नंद साहू तथा समस्त पंच-गण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सरपंच अनिल कुमार साहू ने मितानीनों द्वारा ग्राम पंचायत में किए जा रहे सहयोग और सेवाओं की सराहना की और कहा कि मितानी महिलाएं गांव के विकास और सामाजिक कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी मितानीनों ने सम्मान के लिए पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
← वापस होमपेज
लेटेस्ट खबर - टॉप 5
लोड हो रहा है...
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है




















