दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने ग्राम पंचायत सरगवा में किया 15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का भूमि पूजन



*भवन बनने से ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्यक्रम में होगी सहूलियत,,, लहरिया*



मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत के युवा सरपंच साहिल मधुकर तथा ग्राम के पंच के साथ ग्राम वासियों की मांग पर मस्तूरी के लोकप्रिय विधायक दिलीप लहरिया ने विधायक मद से ग्राम पंचायत सरगवा में मस्तूरी तहसील के पास 15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया। मस्तूरी विधायक लहरिया ने सरपंच साहिल मधुकर तथा ग्राम वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामुदायिक भवन बन जाने से गांव के लोगों को सार्वजनिक कार्यक्रम करने में बहुत सहूलियत होगी ग्राम वासियों को शादी एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

भूमि पूजन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया प्रतिनिधि लखन टंडन, साहिल मधुकर, रहस मधुकर, मालिक राम डहरिया, उप सरपंच संतोष खूंटे, अमित खूंटे, ऋतु भार्गव, बबलू पटेल, तथा ग्राम के समस्त पंच गण के साथ भारी संख्या में ग्राम वासीयो की उपस्थिति रही।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323