दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

जोंधरा में धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस

 




जोंधरा में धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस

आयोजक: समस्त ग्रामवासी


मस्तूरी विधानसभा के पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जोंधरा में छत्तीसगढ़ का 25वां राज्य स्थापना दिवस उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ी महतारी, भारत माता और मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई।


इसके बाद स्थानीय युवतियों द्वारा पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीतों एवं नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। गांव के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।


कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल, जनपद पंचायत सभापति प्रतिनिधि नरेंद नायक, जनपद सदस्य उत्तरा रात्रे, सरपंच समारूराम केवट, उपसरपंच रामखीलावन तिवारी, विक्की तिवारी सहित समस्त पंचगण उपस्थित रहे।

इस आयोजन में समस्त ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


गांववासियों ने परंपरागत वेशभूषा और छत्तीसगढ़ी खाद्य व्यंजनों के साथ अपने राज्य प्रेम और संस्कृति के प्रति गर्व का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी संस्कृति, भाषा और परंपरा है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।


 विशेष आकर्षण


छत्तीसगढ़ी गीत एवं नृत्य


छत्तीसगढ़ महतारी पूजा


सामूहिक सांस्कृतिक सहभागिता



कार्यक्रम का समापन छत्तीसगढ़ महतारी की जयघोष के साथ किया गया।

“जय जोहार, जय छत्तीसगढ़” ✨🙏


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323