दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

ग्राम बसंतपुर में आयोजित बसंतपुर क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का फ़ाइनल मुकाबला आज रोमांचक माहौल में सम्पन्न हुआ



ग्राम बसंतपुर में आयोजित बसंतपुर क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का फ़ाइनल मुकाबला आज रोमांचक माहौल में सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 05 नवम्बर से प्रारंभ होकर 11 नवम्बर 2025 तक चली, जिसमें क्षेत्र की 32 टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में श्रीमती राधा खिलावन पटेल, सभापति जिला पंचायत बिलासपुर, तथा श्रीमती जमुना राजकुमार पैकरा जनपद सदस्य जनपद पंचायत मस्तूरी व क्षेत्र के अमलडीहा ,भिलौनी, चिश्दा गोपालपुर, परसोडी के पंचायत प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती किरन नरेश पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत बसंतपुर ने की।


फ़ाइनल मैच टीम पचपेड़ी और खपरी के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। अंततः कड़े मुकाबले में पुलिस टीम पचपेड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बसंतपुर क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का खिताब अपने नाम किया।


तृतीय स्थान पर रही बसंतपुर युवा क्रिकेट टीम, वहीं चतुर्थ स्थान मुकुंदपुर टीम ने प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच दुर्गेश पचपेड़ी टीम और मैन ऑफ द सीरीज गोलू सेन खपरी टीम को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया गया।


मुख्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल व नगद पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय युवाओं ने किया और आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी युवा क्रिकेट टीम बसंतपुर द्वारा निभाई गई।

अंत में आयोजक मंडल ने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323